August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच दो दिसंबर को मनायेगी बग्वाल।

मसूरी : अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच आगामी दो दिसंबर को मंगसीर की बग्वाल पुराना चकराता टोल जीरो प्वांइट पर मनायेगा। जिसमें पारंपरिक पकवान बनाये जायेंगे व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ होल्डे खेले जायेंगे।
अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच की एक बैठक जीरो प्वांइट पर संपन्न हुई जिसमें तय किया गया कि आगामी दो दिसंबर को मंगसीर की बग्वाल मनाई जायेगी। बैठक में तय किया गया कि अगलाड़ यमुना घाटी विकास मंच के बैनर तले बग्वाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा जिसे पारंपरिक तरीके से मनाया जायेगा। बग्वाल कार्यक्रम अपराहन दो बजे शुरू होगा जो देर सांय तक चलेगा जिसमें पारंपरिक वाद्ययंत्रों ढोल दमौ के साथ लोक संस्कृति के रंग बिखेरे जायेंगे।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों व लोक नृत्य का आयोजन भी किया जायेगा व पारंपरिक तरीके से पकोड़े बनाये जायेगें व मेहमानों को परोसे जायेंगे। इसमें चूड़ा व अखरोट भी शामिल होगा। बैठक में यह भी तय किया गया है बग्वाल कार्यक्रम के अंत में ठेस्या जलाया जायेगा व उसके बाद होल्डे खेले जायेंगे।

बैठक में पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सूरत सिंह रावत, सुरेंद्र रावत, नरेश नौटियाल, मेघ सिंह कंडारी, सभासद कुलदीप रौछेला, रमेश रावत, आशुतोष कोठारी, सुमन नौटियाल, प्रकाश राणा, रणवीर सिंह कंडारी,गोविंद प्रसाद नौटियाल आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed