मसूरी – महिला के साथ दुष्कर्म करने एवं गर्भपात कराने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
मसूरी : गुड़गांव हरियाणा से प्राप्त जीरो रिपोर्ट के तहत थाना मसूरी ने कार्रवाई कर एक आरोपी को गिरफतार किया गया। जिसमें वादिया कल्पना काल्पनिक नाम द्वारा यह आरोप लगाया गया था जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अंकुर निवासी मसूरी को गिरफतार किया गया।
बताया गया कि पीड़िता को शादी का झांसा दे कर दुष्कर्म करने तथा गर्भपात कराने व जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिस पर हरियाणा में जीरो एफआईआर की गई व मसूरी पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए दाखिले के आधार पर तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 60/2022 धारा 376 2छ, 506, 509, 313, 34 भारतीय दंड विधान में अभियोग पंजीकृत करते हुए सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून द्वारा घटना का संज्ञान ग्रहण करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मसूरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की तलाश जारी की गई। गठित टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी के माध्यम से आरोपी की जानकारी की तो लोकेशन अपने घर लंढौर मसूरी में होना पाया गया। जिस पर थाना मसूरी से गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी के घर पर दबिश दी तथा आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। आरोपी अंकुर, लंढौर मसूरी का निवासी है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी, उप निरीक्षक भावना, कांस्टेबल सुधांशु थाना, सुनील कुमार आदि रहे।