August 22, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी एनटीटी कॉलेज में वार्षिक प्रैक्टिकल टेस्ट आयोजित, 55 छात्राओं ने किया प्रतिभाग।

मसूरी। वर्ष 2011 से संचालित मसूरी एनटीटी (नर्सरी टीचर ट्रेनिंग) कॉलेज में बुधवार को वार्षिक प्रैक्टिकल टेस्ट का आयोजन किया गया, जिसमें 55 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस वर्ष के बैच में अध्ययनरत छात्राएं मसूरी, देहरादून, ऋषिकेश, कैंप्टी तथा आसपास के क्षेत्रों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

कॉलेज की निदेशक नेहा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान पिछले कई वर्षों से बाल शिक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित शिक्षिकाएं तैयार कर रहा है। प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान छात्राओं ने बाल शिक्षा, शिक्षण कौशल, कक्षा संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा रचनात्मक शिक्षण विधियों का प्रभावी प्रदर्शन किया। परीक्षा का उद्देश्य प्रशिक्षुओं की व्यावहारिक दक्षता का मूल्यांकन करना था, जिससे वे भविष्य में प्रारंभिक बाल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान दे सकें।


कॉलेज निदेशक नेहा अग्रवाल ने बताया कि नर्सरी टीचर बच्चों के जीवन के शुरुआती वर्षों में शिक्षा और संस्कारों की मजबूत नींव रखने का कार्य करते हैं। विशेष रूप से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक एवं भावनात्मक विकास में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नर्सरी शिक्षक बच्चों के पहले विद्यालयी अनुभव को सकारात्मक बनाकर उन्हें एक अच्छा विद्यार्थी, युवा और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा प्रदान करते हैं। वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षा में परीक्षक के रूप में रजत अग्रवाल, शोएब अंसारी और नीरज मौजूद रहे और उन्होंने छात्राओं का मूल्यांकन किया।

कॉलेज निदेशक नेहा अग्रवाल ने छात्राओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा ही एक सशक्त समाज और अच्छे नागरिक के निर्माण की आधारशिला है। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी छात्राओं, शिक्षकों एवं परीक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर आशा रावत, नमिता भट्ट भी मौजूद रही।

You may have missed