April 16, 2024

News India Group

Daily News Of India

कार्निवाल से पर्यटन को बढावा मिला आगे और बेहतर किया जायेगा- CM रावत।

1 min read

मसूरी : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि CAA का उत्तराखंड में कोई प्रभाव नहीं है लेकिन मैं कांग्रेस के लोगों से कहना चाहता हूं कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद अपनी प्रार्थना सभा में कहा था कि जो लोग पाकिस्तान से भारत आना चाहते हैं वह यहां आयें और उन्हें नौकरी भी दें। आज कांग्रेस उसका विरोध कर महात्मा गांधी का विरोध कर रही है।उस समय पाकिस्तान में 24 प्रतिशत हिंदू थे जबकि आज वहां करीब पौने चार प्रतिशत हैं।

मुख्यमंत्री ने 13 डिस्टीनेशन बनाने पर कहा कि उसमें तैयारी चल रही है डीपीआर बन रही है। यह दीर्घकालिक योजना है। इसमें लंबा समय लगेगा अभी टिहरी के लिए 12सौ करोड़ स्वीकृत किए गये हैं। उन्होंने पहाड़ी उत्पादों के बाजार बनाने के बारे में कहा कि प्रदेश में करीब पांच स्थानों पर यह बनाया जा रहा है जिसमें उत्तराखंड के उत्पादों की भारी मांग है अभी गोचर मेले में करीब छह करोड से अधिक का पहाड़ी उत्पाद बिका है। जैविक खेती के लिए प्रदेश में 22 ब्लाक बनाये गये हैं जहां पूरी तरह रासायनिक खादों पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं गंगा किनारे के दोसौ गांव भी चिन्हित किए गये है जहां पर भी जैविक खेती को बढावा दिया जा रहा है। वहां पर भी रासायनिक प्रतिबंध लगाया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री किताबघर से पैदल आये व फूड फेस्टिवल के स्टालों पर गये व गढवाली भोजन के विभिन्न व्यंजनों को चखा वहीं दोपहर का भोजन गढवाल टैरेस पर किया। उन्होंने जीएमवीएन, पहाड़ी भोजन सहित गढवाल सभा के स्टाल पर जाकर खाने का आनंद लिया व उनके साथ वार्ता भी की। कार्यक्रम कें अंत में मुख्यमंत्री ने फूड फेस्टिवल के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जिसका आयोजन स्मृति हरि के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य सैफ सुश्री पंकज भदौरिया ने स्टालों पर जाकर भोजन का परीक्षण किया था। प्रतियोगिता के हाइजीन कटेगरी में होटल वैलकम सवाय को पहला पुरस्कार दिया गया वहीं दूसरा पुरस्कार जे डब्ल्यू मैरियट व तीसरा पुरस्कार गढभोज को दिया गया। वहीं इनोवेटिव फूड

पहला पुरस्कार सेफरलीफ, दूसरा इन फेमस कैफे, व तीसरा आर्गेनिक ट्री को दिया गया। वहीं कुकिंग का पहला पुरस्कार निकेश मानसी, दूसरा योगिता व तीसरा पुरस्कार रेखा को दिया गया। इस मौके पर जीएमवीएन के अध्यक्ष महावीर रांगड़ विधायक गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर, जिलाधिकारी सी रविशंकर, होटल एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष संदीप साहनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *