April 19, 2025

News India Group

Daily News Of India

अवस्थी बने प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष।

1 min read

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : उत्तराखंड प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गगनमवार ने पत्र जारी कर मनोज अवस्थी को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है,मनोज अवस्थी कर्मचारी नेता हैं और पूर्व में भी कई संगठनों में अनेकों जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं,आपको बता दें कि प्रगतिशील संयुक्त कर्मचारी कल्याण संघ ISO से मान्यता प्राप्त एक मात्र संगठन है,मनोज अवस्थी वर्तमान में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री एवं NMOPS उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं,मनोज अवस्थी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश गगनमवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में एक संयुक्त कर्मचारी संगठन की बहुत अधिक आवश्यकता है और भविष्य में यह संगठन पूरे प्रदेश के कर्मचारियों की सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा और सबसे बड़े संगठन के रूप में उभरेगा उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा,उन्होंने कार्मिकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *