February 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

अनमोल जैन ने मसूरी के इतिहास पर लिखी पुस्तक राज्यपाल को भेंट की।

मसूरी : मसूरी के इतिहास पर लेखक व पत्रकार अनमोल जैन की लिखी पुस्तक वांडरिंग्स इन द लैंड ऑफ मिस्ट द कंप्लीट स्टोरी ऑफ मसूरी को प्रदेश के राज्यपाल लेज, रिटायर गुरमीत सिंह को भेंट की गई। इस दौरान राज्यपाल ने मसूरी के इतिहास पर चर्चा भी की।
लेखक अनमोल जैन ने बताया कि राज्यपाल ने मसूरी के इतिहास पर इतना विस्तृत विवरण लिखने और शहर के इतिहास के बारे में गहन शोध करने के लिए सराहना की। राज्यपाल ने पुस्तक में दिए गये क्यूआर कोड की विशेष रूप से पसंद किया जो पर्यटकों को मसूरी और उसके आसपास के विभिन्न पर्यटक स्थलों का स्थान खोजने में संक्षम बना सके। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्यटकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उन्होंने  अनमोल जैन को शुभकामनाएं दी। पुस्तक भेट करने पर अनमोल जैन ने कहा कि पुस्तक मसूरी के गरिमामयी दो सौ वर्षो के पुराने इतिहास को समर्पित है। व पाठकों को मसूरी के इतिहास में वापस लाती है। ताकि मसूरी के शानदार इतिहास के बारे में लोग जान सकें। उन्होंने कहा  िकइस पुस्तक को लिखने के लिए व्यापक शोध किया है जो प्राचीन तस्वीरों और मसूरी के बारे में शानदार कहानियों से परिपूर्ण है।

You may have missed