September 28, 2026

News India Group

Daily News Of India

14 साल की बच्ची की चोरी छिपे कराई शादी, प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा, पति समेत ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा

1 min read

हरिद्वार में नाबालिग बच्ची की जबरन शादी कराई गई. किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो मामले का खुलासा हुआ. ससुराल और मायके पक्ष पर मुकदमा दर्ज.

रुड़की: हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची की चोरी-छिपे शादी करा दी गई. किशोरी के प्रेग्नेंट होने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ. मामले की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चाएं शुरू हो गई है. अब पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची की चोरी-छिपे और जबरन शादी करा दी गई. कुछ दिन बाद जब किशोरी प्रेग्नेंट हुई तो मामले की जानकारी सबके सामने आई. बताया जा रहा है कि किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसको अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई. जब अस्पताल प्रबंधन ने दस्तावेज मांगे तो सामने आया कि किशोरी की उम्र करीब 14 साल है. जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन भी सकते में आ गया. इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

पुलिस जांच में नाबालिग की जबरन शादी कराए जाने का खुलासा हुआ है. जिसके बाद मंगलौर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पति, ससुराल और मायके पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया. उधर, मामला सामने आने के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है. हालांकि, इस मामले में आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.

पूरे मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल कराई जा रही है. मामले में जिस किसी की भी भूमिका घटनाक्रम में सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर इतनी कम उम्र में शादी कैसे और कब कराई गई. साथ ही इस पूरे मामले में कौन-कौन शामिल था.
-शेखर चंद्र सुयाल, एसपी देहात-

More Stories

You may have missed