July 8, 2026

News India Group

Daily News Of India

भाजपा अध्यक्ष रमेश चौहान की अगुवाई में जीती जिले की दो सीटें।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी/बड़कोट : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के बाद 10मार्च को नतीजे आये तो भाजपा को 47सीटें मिली। विधानसभा चुनाव में उत्तरकाशी जिले की तीन सीटें थी। जनपद की गंगोत्री और पुरोला विधानसभा की दो सीटें भाजपा ने भारी भरकम बहुमत से जीती और यमुनोत्री विधानसभा की सीट निर्दलीय संजय डोभाल ने जीती। आपको बतातें कि जनपद में भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश चौहान हैं और चौहान की अगुवाई में जनपद की दो सीटें जीती। जनपद उत्तरकाशी में रमेश चौहान ने भाजपा खेमें शानदार प्रदर्शन किया। जिले में भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान को लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं में अपार खुशी है और लोग भाजपा अध्यक्ष चौहान के नेतृत्व की सरहाना कर रहे हैं। चौहान ने जनपद की जनता का आभार जताया और जनपद में चहुमुखी विकास का भरोसा दिया।

You may have missed