July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – खाई में गिरी कार, एक की मौत एक घायल।

मसूरी : दिल्ली से मसूरी बर्फ देखने आये पर्यटक की कार बासाघाट के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि साथ में आई एक युवती गंभीर घायल है। जिसे हायर सेंटर रैफर कर दिया है।
दिल्ली से मसूरी घूमने आये पर्यटक की कार डीएल 1 सी एए 1000 हाथी पांव मार्ग पर अनियंत्रित हो गई व गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खडड से निकाला लेकिन कार चला रहा 21 वर्षीय युवक यश राणा पुत्र गजेंद्र राणा निवासी गांव रिठाला दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में आई युवती 23 वर्षीय वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे तत्काल हायर सेंटर देहरादून रैफर कर दिया गया है। बताया गया कि युवती मृतक की दोस्त थी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया है।

You may have missed