June 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

पुरोला विधानसभा में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : प्रदेश भर में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा का आगाज हो चुका है आज यह विजय संकल्प यात्रा पुरोला विधानसभा में पंहुची। यात्रा प्रखडं मोरी से होती हुई डामटा पंहुची। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा की सभा नौगांव चौहार पर हुई जहां भारी संख्या में जनसैलाब उमड़ पडा़।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु सुचित जाती लाल चंद आर्य, महिला अनु सुचित सदस्य डाक्टर स्वरोज विद्वान, सह प्रभारी विनोद सुयाल, विरेद्रं बिष्ट सहित वरिष्ठ बडे़ नेता पंहुचे।कार्यक्रम के दौरान विजय संकल्प यात्रा के संयोजक पूर्व विधायक राजकुमार ने अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनु जाति आर्य ने पूर्व में रही कांग्रेस की सरकार पर खूब कटाक्ष कर आरोप लगाये और केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई।


विजय संकल्प यात्रा के दौरान केंद्रीय नेताओं केद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गिनाया और बताया कि भाजपा अंतिम पक्ति में बैठे लोगों की फिक्र करती है, वक्ताओं ने बताया कि भाजपा का मिशन सिर्फ विकास है , कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश चौहान, पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा, महामंत्री सत्येद्रं राणा,नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा, सुलोचना गौड़, जगत चौहान, नारायण सिहं चौहान ,अमीरचंद शाह, किशन लाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता व हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

You may have missed