August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस का पर्व।

1 min read

मसूरी : प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मसूरी के सभी चर्चाे में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए साथ ही प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए और ईसाई समुदाय के लोगों के साथ ही सभी धर्मों के लोगों ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी इस मौके पर छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रभु यीशु मसीह के जन्म दिवस नाटक का मंचन भी किया गया। क्रिसमस को लेकर  मसूरी के चर्चो को लाइटों से सजाया गया है।


क्रिसमस पर पर्व मैथोडिस्ट चर्च के पास्टर विवेक साइमन चंद ने कहा कि करोना गाइड लाइन का पालन करते हुए क्रिसमस का पर्व मनाया गया है। साथ ही प्रभु यीशु मसीह से प्रार्थना की गई कि हमारा देश तरक्की करें और कोरोना महामारी से जल्द हमारे देश के साथ ही पूरे विश्व को निजात मिले। उन्होंने कहा कि कि आज चर्च में प्रार्थना सभा एवं प्रभु यीशु मसीह के गीत गाए गए और बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर शिफाली साइमन चंद ने बताया कि ईसाई समुदाय के लिए यह सबसे बड़ा पर्व है और यह पर्व पूरे विश्व में बनाया जाता है तथा इस पवित्र दिन पर पूरे विश्व की शांति के लिए प्रार्थना की गई है। मसूरी के अन्य चर्चो में भी क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। ईसाई समाज के लोगों ने घरों को साफ सुथरा कर लाइटिंग की व क्रिसमस पर बनने वाले विशेष के केक को काटा व इस मौके पर बनने वाले पकवान परोसे।

इस मौके पर सभी धर्म के लोगों ने ईसाई समाज के लोगों को क्र्रिसमस की बधाई दी। इस मौके पर प्रकाश चंद्र सिंह, प्रेम सिंह, हरीश मैसी, सुनील मणि, नीरज सिंह, अंकन एरिक, मनीष जॉन, जितेंद्र सिंह, अल्का सिंह, सीएम सिंह, रोजी प्रसाद, रश्मि सिंह, केविन सिंह, राजेदं्र यहूना, आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed