September 14, 2026

News India Group

Daily News Of India

पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग हुई तेज, आंदोलनकारीयों ने निकाली पद यात्रा।

यमुनोत्री/उत्तरकाशी : उत्तराखंड में पृथक जनपदों की घोषणा के बाद पृथक जनपदों को अस्तित्व में ना आना लोगों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, पूर्व में भाजपा की निशंक सरकार ने राज्य में पृथक जनपद बनाने की घोषणा की थी लेकिन अभीतक पृथक जनपद ना बनने से यमुनोत्री क्षेत्र के बड़कोट तहसील मुख्यालय में भुख हड़ताल शुरू हो रखी है, यमुनोत्री पृथक जनपद की मांग के लिये अनशनकारी भुख हड़ताल में बीते एक सप्ताह से डटें हैं और अब यमुनोत्री धाम में आंदोलनकारीयों ने पैदल यात्रा का शुभारंभ कर दिया है।

यमुनोत्री धाम से माँ यमुना , ईष्ट समेश्वर और नारायण देवता का आशीर्वाद लेकर सरकार जगाओ 50 किलोमीटर की पैदल यात्रा का शुभारंभ किया गया है, पैदल यात्रा में तीर्थ पुरोहित समाज का सहयोग व ग्राम सभा खरसाली बीफ की जनता का सहयोग भरपूर मात्रा में मिल रहा है, यमुनोत्री जिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, जिला संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी महाबीर पँवार माही, सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द सेमवाल, महादेव सेना के सुरेश डिमरी, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल, बाजगी समुदाय के अध्यक्ष पुलम दास, खरसाली प्रधान प्रतिनिधि यशपाल राणा, बीफ के वर्तमान नितिन रावत, पूर्व प्रधान जगत सिंह और और दर्जनों ग्रामीण बढचढकर हिस्सा लेकर पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग को समर्थन दे रहे है।

You may have missed