July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

बड़कोट ठेकेदार संघ ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ खोला मोर्चा, स्थानातंरण की उठाई मांग।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : बड़कोट तहसील क्षेत्र के ठेकेदार संघ ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग कार्यलय के बहार अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हे हटाने की मांग उठाई है,ठेकेदार संघठन ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में लिखा कि अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग स्वयं ऐसे कानुन बनातें हैं जो बेहद कठोर और गलत है, पत्र में लिखा कि अधिशासी अभियंता ठेकेदारों से गेट आऊट जैसे अनुचित शब्दों का प्रयोग करतें हैं।
ठेकेदार संघ बतातें हैं कि निविदा के समय धरोहर राशी विभाग ने 5प्रतिशत मांगी थी जिसे अब विभाग को वापस करना था लेकिन ठेकेदारों ने जब वापसी की मांग की तो अधिशासी अभियंता अनावश्यक बयानवाजी कर गेट आऊट करने जैसे शब्दों का प्रयोग करने लगे जिसका ठेकेदार संघ विरोध करने लगे।
ठेकदार संघ ने अधिशासी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई कर उनके स्थानातंरण की मांग उठाई है।
ठेकेदारों ने पत्र मुख्यमंत्री सहित अन्य गणमान्यों और संबधित अधिकारीयों को प्रेषित किया है।
ठेकेदार संघ के इस मौके पर बसुदेव प्रसाद, रोशन बहुगुणा, सरदार सिहं रावत, चंद्रमोहन बडोनी, सोबेद्र सिहं, विजय, विजेद्रं लाल, किताब सिहं, रणवीर सिहं, सोबेद्र सिहं सहित दर्जनों ठेकेदार मौजूद रहे।

You may have missed