June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

LNS क्लब ने दी मसूरी गर्ल्स की पांच छात्राओं की वर्ष भर की फीस।

मसूरी : एलएनएस क्लब मसूरी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्लब की ओर से पांच छात्राओं की वर्ष भर की फीस दी गई वहीं विद्यालय की सभी छात्राओं को अल्पाहार दिया गया। इस मौके पर क्लब ने विद्यालय के सहयोग का आश्वासन भी दिया।
मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में एलएनएस क्लब मसूरी ने एक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें क्लब अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं व छात्राओं का स्वागत किया व कहा कि क्लब विद्यालय में समय समय पर सेवा कार्य करता रहता है जिस कड़ी में इस बार विद्यालय की पांच छात्राओं की वर्ष भर की फीस दी गई व सभी छात्राओं को अल्पाहार दिया गया।

इस मौके पर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल सहित मनीषा गुप्ता, सरिता गोयल, बबीता अग्रवाल, आशा मेहरा, आभा अग्रवाल, सुभाषिनी बत्र्वाल, अर्चना गोयल, सुनीता गोयल आदि मौजूद रही।

You may have missed