June 17, 2026

News India Group

Daily News Of India

राजकीय महाविद्यालय ने मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : राम चंद्र उनियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। स्वयंसेवीओ द्वारा पूरीखेत कैंपस से मुख्य परिसर तक रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। महाविद्यालय के दोनो कैंपस में सफाई अभियान चलाया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित वाद विवाद , निबंध प्रतियोगिताएं कराई गई। इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर सविता गैरोला ने स्वयंसेवियो को एन एस एस दिवस की शुभकामना देते हुए समाज के प्रति सेवा भाव ,मिलकर कार्य करने की प्रवृत्ति एवं राष्ट्र भावना जागृत करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम अधिकारी डा० वीर राघव खंडूरी द्वारा मंच संचालन किया गया एवं मति सृष्टि , डा० सुनीता रावत भंडारी द्वारा बच्चो को समाज सेवा के प्रति सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया। इसी क्रम में रीना, सुंदर, गिरिवर सिंह आदि उपस्थित रहे।

You may have missed