July 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मुख्यमंत्री ने किया MDDA का आकस्मिक निरीक्षण, प्राप्त आवेदनों को त्वरित गति से निस्तारण एवं समाधान के दिये निर्देश।

1 min read

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को MDDA कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कम्प्यूटर कक्ष में बैठकर भवनों आदि के स्वीकृत हेतु प्राप्त नक्शों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को सचिव MDDA हरवीर सिंह ने अवगत कराया कि कम्प्यूटर में दर्ज 13561 आवेदनों में से 8109 स्वीकृत किये जा चुके हैं, 1106 आवेदन निरस्त किये गये जबकि 4346 पेंडिंग हैं। मुख्यमंत्री ने पेंडिंग नक्शे के आवेदनों का तुरंत निस्तारण के निर्देश देते हुए जीरो पेंडेंसी के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


मुख्यमंत्री ने अकाउंट सैक्सन का भी निरीक्षण किया तथा वन टाइम सेटलमेंट के प्रस्तावों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री को बताया गया कि इस प्रकार की 260 पत्रावलियां 4 दिन पहले की हैं। बताया कि ऐसे प्रकरणों के निस्तारण की अवधि 15 दिन निर्धारित है। मुख्यमंत्री ने सचिव MDDA को एमडीडीए आय और व्यय का पूरा विवरण भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं।

You may have missed