August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा – CM पुष्कर

उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने कारगिल युद्ध में विपरीत परिस्थितियों में वीरता का परिचय देते हुए घुसपैठियों को सीमा पार खदेड़ा। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।
मुख्यमंत्री ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। यहां के वीर सैनिकों ने देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूतियाँ दी हैं। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।

साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हंगरी के बुडापेस्ट में आयोजित विश्व कैडेट कुश्ती चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने पर प्रिया मलिक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रिया मलिक ने पूरे देश को गौरान्वित किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी विश्व स्तरीय मंच पर देश का परचम लहरायेंगे और देश को गौरवान्वित करेंगे।

More Stories

You may have missed