August 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम पुष्कर से की भेंट, आगामी सत्र को लेकर हुई चर्चा।

देहरादून : विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दी।


शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं उत्तराखंड विधानसभा के आगामी सत्र को लेकर भी दोनों ही नेताओं के बीच बातचीत हुई। इस अवसर पर विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे।

 

More Stories

You may have missed