प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने नियुक्ति पत्र जारी कर सौंपी जिम्मेदारी, छात्रहितों के लिए कार्य करने की अपेक्षा
मसूरी। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की उत्तराखंड प्रदेश इकाई ने विकास सिंह रावत को मसूरी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने 23 अक्टूबर को उनका नियुक्ति पत्र जारी किया।
नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि विकास सिंह रावत की संगठन के प्रति सक्रियता, समर्पण और प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में एनएसयूआई को मजबूती मिलेगी और छात्रहितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने विकास सिंह रावत से संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने तथा छात्र-छात्राओं के हितों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने की अपेक्षा जताई। साथ ही संगठन की विचारधारा को मजबूत करने और युवाओं को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
नियुक्ति के बाद विकास सिंह रावत के सामने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन को सक्रिय करने, छात्र समस्याओं को उठाने और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।
