October 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी से देहरादून जाते समय गुम हुआ मोबाइल, कोल्हूखेत पुलिस ने तलाश कर महिला को लौटाया

1 min read

मसूरी। मसूरी से देहरादून जाते समय रास्ते में गुम हुआ पर्यटक महिला का मोबाइल फोन कोल्हूखेत चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर लिया। पुलिस ने मोबाइल फोन संबंधित महिला को सुरक्षित लौटाया।

दिल्ली निवासी अंजलि ने बुधवार को चौकी कोल्हूखेत पहुंचकर पुलिस को बताया कि मसूरी से देहरादून जाते समय उनका नीले रंग का वीवो कंपनी का मोबाइल फोन रास्ते में कहीं गिर गया। महिला ने पुलिस को बताया कि मोबाइल में महत्वपूर्ण और आवश्यक डाटा मौजूद है और काफी तलाश करने के बावजूद फोन नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही चौकी कोल्हूखेत पुलिस ने देहरादून-मसूरी मार्ग पर तत्काल तलाश शुरू की। पुलिसकर्मियों ने मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और वाहन चालकों से पूछताछ की तथा संभावित स्थानों पर मोबाइल फोन की तलाश की। पुलिस के प्रयासों से कुछ ही समय में गुम हुआ मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने नियमानुसार मोबाइल फोन अंजलि के सुपुर्द कर दिया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने कोतवाली मसूरी और चौकी कोल्हूखेत पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की तत्परता और कार्यशैली की सराहना की।

You may have missed