August 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

पाकिस्तान के अस्पताल PIMS में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत, बचाव कार्य जारी

1 min read

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक बड़े अस्पताल के गायनेकोलॉजी वार्ड में आज बुधवार को भीषण आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 15 नवजात शिशुओं की मौत होने की खबर मिली है.

आग लगने की घटना राजधानी के सबसे बड़े और अच्छी सुविधाओं वाले सरकारी अस्पताल, पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में हुई. जियो न्यूज ने इस खबर की पुष्टि की है. हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) की प्रवक्ता डॉ. अनीजा जलील ने ‘डॉन’ अखबार को बताया कि जिस वार्ड में आग लगी, वहां 15 बच्चे थे.

उन्होंने आगे कहा कि हो सकता है कि कुछ बच्चों को रात में ही छुट्टी दे दी गई हो, इसलिए अभी पीड़ितों की सही संख्या नहीं बताई जा सकती. घटना की वजह के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और यह सुबह करीब 7 बजे लगी थी. उन्होंने बताया कि आग बुझा दी गई है, लेकिन कूलिंग प्रोसेस में कुछ समय लगेगा.जियो न्यूज के मुताबिक वहां का जिला प्रशासन हादसे की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू कराया. बचाव के लिए दमकल की छह गाड़िया और चार एंबुलेंस भी वहां पहुंचीं. आग के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है.

More Stories

You may have missed