कांग्रेसियों ने लिया संंकल्प, घरों पर लगायेगें कांग्रेस का झंडा ।
मसूरी । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानममंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन पर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यक्रताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि राजीव गांधी के जन्म दिवस पर संकल्प ले तथा प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाकर कांग्रेस की नीति और पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजूटता के साथ काम करेगें ।
शहर कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व राजीव गांधी ने ऐसे विषम परिस्थितियों में देश का नेतृत्व किया है कि जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की गई थी। लेकिन उन्होंने देश को संभाला व विकास की ओर ले गये। उन्होंने देश को संचार क्रांति की दिशा में मजबूत किया ,पंचायत राज को मजबूत किया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री व सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी का जन्म दिवस कांग्रेस पूरे उत्साह के साथ मना रही है। उन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया उनके बताये मार्ग पर चलना व उनके जीवन के बारे में युवा पीढी को बताया जाना चाहिए केवल पुष्प अर्पित करने से कुछ नहीं होगा। उनके द्वारा किए गये कार्यों से जनता को अवगत कराना चाहिए जबकि सत्तारूढ दल उनको भुलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता अपने घर पर कांग्रेस का झंडा लगायेगे जिससे उनके अंदर जोश बढे व कार्यकर्ताओं का उत्साह बढे और संगठित होकर जनता की आवाज को उठा सकें। इस अवसर पर भगवान सिंह धंनाई, विरेंद्र कैंतुरा, केडी नौटियाल ,भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, महिमानंद, हेमंत ग्रोवर, जसबीर कौर, भरोसी रावत, रूबीना अंजुम, दर्शन रावत, बीएस नेगी, जयपाल राणा, एजाज अहमद, महेश चंद, सोनू खरोला, तेजपाल रौथाण,राजेश मल्ल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।