August 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस की कार्यवाही।

देहरादून : उत्तराखण्ड पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा की गयी अपील के बाद भी पुलिस प्रशासन के सामने प्रस्तुत न होने पर हरिद्वार में तीन लोगों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 02 अभियोग पंजीकृत किये गए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 05 व्यक्तियों पर हत्या के प्रयास के अन्तर्गत 04 अभियोग पंजीकृत किय गए हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर 09 अप्रैल 2020 को प्रदेश में कुल 69 अभियोग पंजीकृत किये गये, जिसमें 257 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। प्रदेश में अभी तक कुल 1155 अभियोगों 4692 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 13768 वाहनों के चालान, 3637 वाहन सीज एवं 64.06 लाख रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।

More Stories

You may have missed