August 20, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP मंडल ने नर्स डे पर अस्पताल में कार्यरत नर्सों को किया सम्मानित।

मसूरी : अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर भाजपा मसूरी मंडल और महिला मोर्चा की ओर से उप जिला चिकित्सालय लंढौर में कार्यरत नर्सों को गुलाब का फूल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वही इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय में केक काटकर अस्पताल में कार्यरत छह नर्सों को सम्मानित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर उप जिला चिकित्सालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जहां केक काट कर नर्सों का सम्मान किया गया वहीं भाजपा मसूरी मंडल व महिला मोर्चा ने नर्सों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला चिकित्सालय में कार्यरत नर्स मनीषा ने बताया कि आज नर्स डे पर अस्पताल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ ही भाजपा मसूरी मंडल द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है जिसके लिए उनका आभार व्यक्त करती है। वहीं अस्पताल के सीएमएस डॉ यतेंद्र सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रशासन की ओर से नर्स डे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है व केक काटा गया है। उन्होंने कहा कि नर्स का जीवन चुनौतियों से भरा होता है और उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि कोविड काल के दौरान नर्स के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है, इस दौरान इंसान इंसान से डर रहा था दौरान उन्होंने अपनी जान हथेली पर रखकर लोगों की सेवा की व रोगियों को नया जीवन दिया।

इस मौके पर डा. प्रदीप राणा, अभिनव वैदिक, डा. विरेंद्र पांगती सहित डा. बीना सिंह, डा. मीता श्रीवास्तव, डा. मनीषा पुंडीर, डा. पल्लवी टोलिया सहित भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता कुमाई, महामंत्री कुशाल राणा, अनीता जवाड़ी, विजय बिंदवाल आदि मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed