July 5, 2025

News India Group

Daily News Of India

भाजपा थत्यूड़ मंडल कार्यकारणी विस्तार हेतु पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं के मन टटोले।

टिहरी/मसूरी : भाजपा मंडल थत्यूड की कार्यकारिणी विस्तार हेतु जिले से आये पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनके मन को टटोला ताकि कार्यकारणी का विस्तार सबकी सहमति से हो सके।
जौनपुर विकासखंड के मुख्यालय थत्यूड़ में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक नवनियुक्त मंडलध्यक्ष पृथ्वी सिंह रावत की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमे जिले से आए पर्यवेक्षकों श्याम डोभाल, परमबीर सिंह पंवार  ने मंडल कार्यकारिणी की टीम के लिए बूथ संयोजको व भाजपा कार्यकर्ताओं से रायमसवरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के नीति नियमो कि जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा आम कार्यकर्ताओं का एक सुंदर गुलदस्ता है, जिसमे पदों के लिए नहीं बल्कि जनता की सेवा भाव के लिऐ कार्यकर्ता अग्रसर रहते है। बैठक में नव नियुक्त मंडलध्यक्ष व प्रवेक्षकों का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ विभिन्न पदों के लिये अपनी दावेदारी पेश की है। मंडल में उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुष कार्यकर्ताओं व महामंत्री पद के लिए महिलाओं की दावेदारी ज्यादा रही। वहीं अन्य पदों पर कई कार्यकर्ताओं ने ताल ठोकी। बैठक में ब्लाक प्रमुख सीता रावत, कु्वर सिंह पंवार, विरेंद्र राणा, हीरामणि गौड़, सनबीर बेलवाल, अभिलाष कुमार, बिजेंद्र सिंह पंवार, चंदरसिंह रावत, सोबत सिंह रावत, खेमराज भट्ट, अजयपाल सिंह पंवार, जनक बिष्ट, जगमोहन बिष्ट, कृपाल सिंह रावत, बीना रावत, सबिता गौड़, सोबना मेलवान, जय प्रकाश नौतियाल, जयपाल कैरवान, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *