बिजेन्द्र पुंडीर
मसूरी : शुभ मंगलम संस्था ने एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में तीन लड़कियों की शादी का सामान भेंट किया। इस मौके पर शुभ मंगलम संस्था की ओर से रेनू अग्रवाल ने कहा कि आगामी वर्ष 2022 में 13 अप्रैल को राधाकृष्ण मंदिर में सामूहिक विवाह आयोजित किया जायेगा।
शुभ मंगलम संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में तीन लड़कियों की शादी का सामान बैडशीट, डिनर सेट, टंकी, कूल जग, कुकर, कंबल, चंादी के बिछुए, कप सेट, सूट लैथ, पर्स, दस दस किलो चीनी, चूड़ा, हर कन्या को पांच जोडे जैन्टस व तीन जोडे, लेडीस कपडे, मेकअप का सामान, टावल, शाल, स्टाल, स्वेटर, व अन्य उपहार सहित सभी को शगुन दिया गया। इस मौके पर जिन तीन लड़कियों की शादी है उन्होंने गढवाली गाने पर मनमोहक नृत्य किया। इस मौके पर संस्था की सदस्य रेनू अग्रवाल ने कहा कि संस्था ने वर्ष वर्ष फरवरी 2020 से अभी तक 20 कन्याओं को शादी का सामान दे चुके हैं आज तीन को दिया व कुल 23 कन्याओं को शादी का सामान दिया जा चुका है और आगे भी देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि कन्या दान महादान होता है लेकिन अब संस्था ने तय किया है कि सामूूहिक विवाह करवायेंगे जिसके लिए 13 अप्रैल 2022 का दिन तय किया गया है यह शादी राधा कृष्ण मंदिर में की जायेगी। इसमें संस्था सभी जरूरी सामान देते हैं। उन्होंने इस शुभ कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रियंका ने कहा कि शुभ मंगलम संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है क्यों कि मेरा परिवार साधारण परिवार से है जो इतना खर्च वहन नहीं कर सकता, लेकिन ऐसे में शुभ मंगलम संस्था ने सहयोग किया जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। इस मौके पर जिन तीन लड़कियों की शादी होनी है वह मौजूद रही जिसमें बालाहिसार की प्रियंका, ऋषिकेश की मीनाक्षी, व लक्षमण पुरी की निधि थी।
कार्यक्रम में रेनू अग्रवाल,मंजू शर्मा, रेनू वाही, बबीता अग्रवाल, शशि गोयल, अर्चना गोयल, रूचि महेंद्र, उमा गुप्ता, नीरज अग्रवाल, नरेश वाही, रामकरण गोयल, संदीप गोयल,तनुज अग्रवाल, आरडी गुप्ता, मनी, पुष्पा पडियार, नरेंद्र पडियार, सुखविंदर कौर, माटी आदि मौजूद रहे।