February 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

अवैध खनन पर मसूरी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही, चार वाहन पकड़े।

मसूरी : मसूरी वन प्रभाग के अन्तर्गत रायपुर रेंज के सौड़ा सरोली क्षेत्र में 4 ट्रैक्टर एवं पिकअप अवैध खनन करते हुए वन विभाग की टीम ने छापा मार कर पकड़ लिया, व विभाग ने विधिक कार्रवाई कर पकड़े गये वाहनों को सीज कर किदूवाला में रखा गया है।
उप प्रभागीय वनाधिकारी डा० उदय गौड़ ने बताया गया कि सौड़ा सरोली, भोपालपानी क्षेत्र में काफी समय से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी। उक्त क्षेत्र में रेंज एवं उप प्रभाग की टीम ने छापा मारने के लिए अभियान चलाया व रात्रि को 4 ट्रैक्टर व पिकअप अवैध खनन करते हुए पकड़ लिया। अवैध खनन में लिप्त वाहनों को रेंज परिसर किदूवाला में खड़ा कर विधिक कार्यवाही अमल में लाई गयी। उप प्रभागीय वनाधिकारी डा० उदय गौड़ ने बताया गया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार उप प्रभाग स्तर पर भी टीम का गठन किया गया है जो लगातार वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही कर रही हैं। इस संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी आशुतोष सिंह ने कहा कि वनों में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए रेंज एवं उप प्रभाग स्तर पर टीम का गठन किया गया तथा टीम को वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करने हेतु कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने बताया कि वन क्षेत्रों में अवैध खनन, अवैध पातन एवं अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा आगे भी छापा मार कार्रवाई वनों में अवैध गतिविधियों पर की जाती रहेगी। तथा पकड़े गये लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। छापामार टीम अभियान में दर्शन सिंह गुसांई, सुल्तान तोमर, दीपक कठैत, यशवंत रावत, गौरव डोभाल आदि शामिल थे।

1 thought on “अवैध खनन पर मसूरी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही, चार वाहन पकड़े।

  1. After study a few of the blog posts on your website now, and I truly like your way of blogging. I bookmarked it to my bookmark website list and will be checking back soon. Pls check out my web site as well and let me know what you think.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed