मसूरी – भवन निर्माण संघ ने मकर संक्रांति पर खिचडी वितरण कार्यक्रम किया आयोजित।

मसूरी : भवन निर्माण मजदूर संघ ने मकर संक्रांति पर खिचड़ी पर्व धूमधाम से मनाया। इस मौके पर संघ की ओर से शहीद भगत सिंह चौक पिक्चर पैलेस पर खिचड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहर वासियों, मजदूरों व पर्यटकों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया।
भवन निर्माण मजदूर संघ के तत्वाधान में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर खिचड़ी पर्व का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा मसूरी के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के हाथों शहीद भगत सिंह चौक पर खिचड़ी वितरित की गई। खिचड़ी वितरण में बड़ी संख्या में पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों व मजदूरों ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व भारतीय संस्कृति का बहुत महत्वपूर्ण पर्व है जिसमें सूर्य भगवान दक्षिणायण से उत्तरायण की ओर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जो सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस मौके पर लोग स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं व खिचडी का प्रसाद ग्रहण करते हैं वहीं दान पुण्य भी करते है। इस मौके पर भवन निर्माण मजदूर संघ के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम पर्व है। भवन निर्माण मजदूर संघ ने पहली बार इस पर्व को धूमधाम के साथ मनाया है। इस मौके पर खिचड़ी वितरित की गई जिसमें बड़ी संख्या में पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों व मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भवन निर्माण मजदूर संघ उपाध्यक्ष मांगेश्वर धीमान, सत्यनारायण, शरीफ अहमद, फईम अहमद, हसीन अहमद, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, भाजपा उपाध्यक्ष अमित भटट, अनुसूचितजाति मोर्चा अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, आदि मौजूद रहे। खिचड़ी कार्यक्रम संफल बनाने में व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शानू वर्मा, अरूण शर्मा आदि ने विशेष सहयोग किया। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की ओर से खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, राकेश ठाकुर, बिजेंद्र भंडारी, सभासद अरविंद सेमवाल, अमित भटट, मनोज रेंगवाल, अमित पंवार, दिनेश बडोनी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।