September 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

हरिद्वार श्रद्धा भक्ति आश्रम हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, STF ने बागपत से दबोचा 50 हजार का इनामी

1 min read

हरिद्वार हत्याकांड का ₹50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने अरेस्ट किया है. आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था.

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने साल 2024 के हरिद्वार के चर्चित हत्याकांड में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार किया है.आरोपी थाना कनखल में दर्ज हत्या के मुकदमे में वांछित था.साथ ही हरिद्वार पुलिस पहले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज चुकी है.वही हरिद्वार पुलिस द्बारा फरार आरोपियों के घरों की कुर्की कर चुकी है.

बता दें कि साल 2024 में कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास के शिष्य करीब 73 वर्षीय विशम्बर दास की हत्या कर दी गई थी.जांच में इस मामले में कुल छह आरोपी प्रकाश में आए थे.इनमें से चार आरोपियों को हरिद्वार पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि सौरव उर्फ बिट्टू समेत दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे. फरार आरोपियों के घरों की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी.

थाना कनखल इसके बाद एसटीएफ की टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी थी. में दर्ज मुकदमा में धारा 302, 201, 120बी और 34 IPC के तहत आरोपी सौरव उर्फ बिट्टू लंबे समय से फरार चल रहा था. आरोपी की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. एसटीएफ टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और लगातार पतारसी-सुरागरसी के जरिए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई. इनपुट मिलने के बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में कार्रवाई करते हुए थाना दोघट क्षेत्र के गांव टीकरी से सौरव उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही फरार ओर इनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

More Stories

You may have missed