सेवानिवृत्त जवानों से पूर्व विधायक सजवाण ने की भेंट, दिलाई पार्टी की सदस्यता।
1 min read
अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : जनपद मुख्यालय के नगरपालिका सभागार में कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित बैठक में पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने विधानसभा के विभिन्न गांवों से सेवानिवृत हुए जवानों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। देश के प्रहरियों को समर्पित “धन्यवाद जवान मुहिम” के अंतर्गत कांग्रेस पूर्व सैनिक संगठन सेवानिवृत हुए जवानों को लगातार देश सेवा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित करता आया है।
इस दौरान पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने सेवानिवृत हुए जवानों को सेल्यूट कर विषम परिस्थितियों में देश सेवा कर हमारा मान बढ़ाने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सीमा पर हमारे जवानों द्वारा विषम परिस्थितियों में दी जा रही सेवाओ के कारण ही हम सब चैन की नींद सो पा रहे है।
यहां उपस्थित पूर्व सैनिकों द्वारा “जय बद्री विशाल” के उद्घोष के साथ देश सेवा के बाद विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण की कार्यशैली के कारण उनका सहयोग और समर्थन करने का उदघोष किया गया।
इस अवसर पर सेवानिवृत हुए जवानों में हव० महावीर प्रसाद गैरोला ITBP, हव० कमलेश शाह जी 20 गढ़वाल, हव० नवीन नौटियाल 20 गढ़वाल, नायक अर्जुन राणा 2 गढ़वाल, नायक बलबीर सिंह जी गढ़वाल स्काउट, नायक मुकेश सिंह जी 22 गढ़वाल ने पूर्व विधायक सजवाण की कार्यशैली पर विश्वास व्यक्त कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर पूर्व सैनिकों के सहयोग और समर्थन के लिए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने समस्त पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया, ओर देश सेवा में अभूतपूर्व योगदान देने के लिए सभी पूर्व सैनिकों का हार्दिक धन्यवाद किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, भूतपूर्व सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष विजेंद्र गुसाईं , पूर्व सैनिक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल सिंह रावत , पूर्व सैनिक तेजमल शाह , जसवंत रावत , प्रबल राणा , चिंतामणी रावत , रविन्द्र पंवार , आशुतोष बिष्ट , सुरेश रावत , जगदीश पश्चिमी , गौरव थापा जी सहित अनेक मौजूद रहे।