April 28, 2025

News India Group

Daily News Of India

बर्नीगाड़ मंडल पर भाजपा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत, बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा।

1 min read

रिपोर्टर – अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी बर्नीगाड-डामटा मंण्डल की बैठक बूथ गठन व बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत किए जाने कार्यों के सबंध में, आगमी कार्यक्रमो की चर्चा पर एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तरकाशी सत्येद्रं राणा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री जगमोहन रावत ने किया,भाजपा जिलाध्यक्ष का मंडल बर्नीगाड़/डामटा में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से स्वागत किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मण्डल बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत चल रहे कार्यों का सत्यापन किया और मंडल के सभी पदाधिकारियों एवं सभी मोर्चों अध्यक्षों का परिचय लिया ।बैठक की अध्यक्षता दिनेश नौटियाल मण्डल अध्यक्ष ने की।भाजपा की इस बैठक में कमला राणा जिला उपाध्यक्ष/मण्डल प्रभारी,बूथ सशक्तिकरण अभियान के सह संयोजक जिला उत्तरकाशी नौगांव मण्डल के मण्डल अध्यक्ष संदीप असवाल ,महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष हेमलता डोभाल, मंडल उपाध्यक्ष पृतिराम नौटियाल,ओबीसी मोर्चा के जिला मंत्री सुरेशानंद नौटियाल, जयेंद्र सिंह राणा सदस्य जिला कार्यसमिति, सुदेश बडोनी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष के अलावा मण्डल के समस्त पदाधिकारी व शक्ति केन्द्र संयोजक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *