भारतीय जनता पार्टी पं0 दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलकर काम कर रही है – कैबिनेट मंत्री जोशी
1 min read
देहरादून : एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने अंत्योदय के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए छावनी परिषद के 250 पर्यावरण मित्रों को जूस एवं छाता वितरित की।
मंत्री जोशी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोष्ठियों के साथ-साथ हमें अंत्योदय के मूल रुप को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पं0 उपाध्याय अत्यधिक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, और अपने इसी स्वभाव के चलते उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके पदचिन्हों पर चलकर काम कर रही है और एकात्म मानववाद के नारे के साथ देश सेवा में लगी हैं।
इस अवसर पर सीईओ कैंट बोर्ड तनु जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, राजेन्द्र कौर सौंधी, प्रभा शाह, मनोज आदि उपस्थित रहे।
Thank you for the amazing blog post!
This blog is such a hidden gem I stumbled upon it by chance and now I’m completely hooked!