June 10, 2026

News India Group

Daily News Of India

रोबुस्ट संस्था ने धनोल्टी ईको पार्क में वन विभाग के साथ योग किया।

टिहरी/धनोल्टी : धनोल्टी में रोबुस्ट वर्ड संस्था एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में योगा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रकृति के बीच धनोल्टी ईको पार्क में योग किया व योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर रोबुस्ट वर्ड संस्था के शुभ विश्नोई ने कहा कि योग करने से जहां शरीर के रोग दूर होते हैं वहीं मनुष्य मानसिक व शारिरीक रूप से भ मजबूत होता है। यह मानसिक शांति व शरीर में उर्जा पैदा करने के साथ ही कई रोगों से मुक्ति दिलाता है यही कारण है कि आज पूरे विश्व में इसकी महत्ता को जानकर योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर शुभ विश्नोई सहित प्रवेश सहगल, श्रेयश, सार्थक, मनोज उनियाल सहित वन विभाग के कर्मचारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed