August 1, 2026

News India Group

Daily News Of India

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैंण का भ्रमण।

रुद्रप्रयाग : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मंत्री द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग के भ्रमण के दौरान मिनी औद्योगिक आस्थान भटवाड़ीसैंण का भ्रमण किया गया।
भ्रमण के दौरान उनके द्वारा उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा तथा औद्योगिक आस्थान में स्थापित केदारनाथ सोवियर ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण भी किया गया, जिसकी उनके द्वारा सरहाना की गई।

उक्त भ्रमण में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई देवी, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चैधरी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र एच.सी. हटवाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed