August 21, 2026

News India Group

Daily News Of India

हर जिम्मेदारी पर खरे उतरे बचदा – प्रदेश अध्यक्ष कौशिक

देहरादून :  भाजपा प्रदेश मुख्यालय बलबीर रोड में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और पूर्व सांसद स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत की श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय बच्ची सिंह रावत के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि सादगी की मिसाल रहे बचदा कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार थे। उनको जब भी जो जिम्मेदारी सौन्पी गई वह उसमें खरे उतरे। उन्होंने कहा कि उनके प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन बूथ स्तर तक मजबूत हुआ और उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड में भाजपा ने नए आयाम छुए। विधायक, सांसद, केंद्र में मंत्री तथा उत्तराखंड में भाजपा की कमान सँभालने के बाद भी वह प्रदेश और देश में लाखों कर्यकर्ताओ के लिए प्रेरणा बने रहे। उनकी कमी को कभी भाजपा परिवार पूरी नहीं कर पायेगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि ने कहा कि बचदा का जाना पूरे प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाने के अलावा विकासपरक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनके सिद्धांतो को आत्मसात कर  हम आगे बढ़ेंगे।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल मेयर  सुनिल उनियाल ने भी बच्ची सिंह रावत के साथ अपने संस्मरण सुनाए ।कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के द्वारा किया गया।

श्रदांजलि देने वालो में खजान दास , डॉ देवेंद्र भसीन, अनिल ग़ोयल, पुनीत मित्तल, कौस्तुबा नंद जोशी , विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ मनवीर सिंह चौहान, विनोद सुयाल, मधु भट्ट, नीरू देवी कमलेश उनियाल, अजेंद्र अजय, राजीव तलवार, रविन्द्र कटारिया आदि अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

More Stories

You may have missed