August 13, 2026

News India Group

Daily News Of India

हरियाली तीज पर महिलाओं ने बिखेरी सांस्कृतिक रंगों की छटा। सुषमा, संगीता बनी तीज क्वीन।

1 min read

मसूरी : प्रताप नगर महिला जनकल्याण समिति की ओर से बुधवार को कुलड़ी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सभागार में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। इस मौके पर 50 से उपर आयु वर्ग में संगीता भंडारी और पचास से कम आयु वर्ग में सुषमा भंडारी तीज क्वीन चुनी गई है ।

तीज महोत्सव में महिलाएं पारंपरिक परिधानों और साज-सज्जा के साथ पहुंचीं। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिता, मनोरंजक गेम, लोकगीत, नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सभागार में तीज गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव का माहौल बना रहा। कार्यक्रम संयोजक अनिता थलवाल, अनीता धनाई ने कहा कि समिति से जुड़े सदस्यों के सामूहिक प्रयास से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में हरियाली तीज का विशेष महत्व है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर महिलाओं ने एक-दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर सभासद विशाल खरोला, पवन थलवाल, अनिता थलवाल, डॉ. सुनीता राणा, भरोसी रावत, मनीषा खरोला, नमिता कुमाई, अनिता, कमला थपलियाल, दर्शनी सेमवाल, कमला कैंतुरा, बीना रावत, उषा धनाई, रोशनी रावत, रीना नवल, रजनी खरोला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You may have missed