July 23, 2026

News India Group

Daily News Of India

एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फ़ीचर्स के साथ लॉन्च हुईं Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9

1 min read

Samsung ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच, Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 लॉन्च कर दी हैं. इसकी शुरुआती कीमत 37,999

हैदराबाद: Samsung Electronics ने भारत में दो नई स्मार्टवॉच, Samsung Galaxy Watch Ultra2 और Galaxy Watch9 लॉन्च कर दी हैं. ये दोनों ही स्मार्टवॉच कलाई पर लगातार ट्रैकिंग के ज़रिए सेहत से जुड़ी गहरी जानकारी देने के लिए बनाई गई हैं. कंपनी का कहना है कि इन डिवाइस में ज़्यादा बैटरी लाइफ़, ज़्यादा ब्राइट डिस्प्ले और AI-पावर्ड नए हेल्थ फ़ीचर्स दिए गए हैं, जिससे इन्हें चौबीसों घंटे पहना जा सके.

कीमत और उपलब्धता
Samsung की प्रीमियम Galaxy Watch Ultra2 की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है और यह टाइटेनियम सिल्वर और टाइटेनियम ग्रे कलर्स में पेश की गई है. वहीं, ज़्यादा किफायती स्मार्टवॉच, Galaxy Watch9, दो साइज़ और कनेक्टिविटी ऑप्शन में उतारी गई है.

इसके 40mm ब्लूटूथ वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है, जबकि LTE वर्जन की कीमत 41,999 रुपये है. यह क्रीम और ग्रेफाइट शेड्स में पेश की गई हैं. इसके 44mm ब्लूटूथ मॉडल की कीमत 40,999 रुपये है, जबकि LTE वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये है. यह सिल्वर और ग्रेफाइट कलर्स में मिलेगी.

स्मार्टवॉचवेरिएंट्सप्राइस
साइजकनेक्टिविटी
Samsung Galaxy Watch Ultra247mmब्लूटूथ और LTE64,999 रुपये
Samsung Galaxy Watch940mmब्लूटूथ37,999 रुपये
LTE41,999 रुपये
44mmब्लूटूथ40,999 रुपये
LTE44,999 रुपये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों स्मार्टवॉच को भारत में Samsung की आधिकारिक वेबसाइट (samsung.com/in) पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है, और इनकी आम बिक्री 4 अगस्त, 2026 से शुरू होगी.

Samsung Galaxy Watch Ultra2 के स्पेसिफिकेशन
Galaxy Watch Ultra2 को आउटडोर और स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए बनाया गया है. इसमें ‘ट्रेल रन’ मोड मिलता है, जो ऊंचाई और ज़मीन की बनावट को ट्रैक करता है. साथ ही, इसमें एक नया ‘न्यूट्रिशन अलर्ट’ फ़ीचर भी दिया गया है, जो पसीने से होने वाले नुकसान का अंदाज़ा लगाता है और हाइड्रेशन के बारे में सलाह देता है.

यह वॉच प्रोफ़ेशनल डाइविंग को भी सपोर्ट करती है. इसे IP69K, 10 ATM और EN13319 सर्टिफ़िकेशन दिया गया है, जिससे पानी में जाने पर यह अपने-आप गहराई, समय और पानी के तापमान को ट्रैक कर सकती है. इक्विपमेंट ब्रांड Mares के साथ मिलकर बनाए गए डाइविंग से जुड़े और फ़ीचर इस साल के आखिर में एक खास ऐप के ज़रिए उपलब्ध कराए जाएंगे.

हार्डवेयर की बात करें तो, Galaxy Ultra2 में 800 mAh की बैटरी लगाई गई है – जो पिछले मॉडल के मुकाबले 35 प्रतिशत ज़्यादा है – और साथ ही इसमें नया Snapdragon Wear Elite प्लेटफ़ॉर्म भी दिया गया है. इसकी डिस्प्ले की ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक पहुंचती है.

Samsung का कहना है कि किसी स्मार्टवॉच में अब तक देखी गई यह सबसे ज़्यादा ब्राइटनेस है. बड़ी बैटरी होने के बावजूद, यह वॉच अपने पिछले मॉडल से 12 प्रतिशथ पतली है. इसमें शॉक-रेज़िस्टेंट टाइटेनियम केसिंग और बेहतर कम्फर्ट के लिए हल्के बैंड दिए गए हैं.

Samsung Galaxy Watch9 के स्पेसिफिकेशन
Galaxy Watch9 को रोज़ाना इस्तेमाल होने वाले हेल्थ साथी के तौर पर पेश किया गया है, जिसे कम्फर्ट और लगातार ट्रैकिंग के लिए बनाया गया है. इसमें हल्के एल्युमीनियम की केसिंग और बदलने लायक सॉफ्ट-टच बैंड दिए गए हैं.

यह वॉच Snapdragon Wear Elite प्लेटफ़ॉर्म पर चलती है और इसमें 390 mAh की बैटरी और 3,000-निट का डिस्प्ले लगाया गया है, जिससे अलग-अलग तरह की रोशनी में भी साफ़ दिखाई देता है.

नए AI हेल्थ फीचर्स
दोनों घड़ियों में Samsung का बायोएक्टिव सेंसर है, जो पर्सनलाइज़्ड हेल्थ गाइडेंस देने के लिए बायोमेट्रिक डेटा इकट्ठा करता है.

दोनों मॉडल्स के नए फ़ीचर्स में FDA-अप्रूव्ड स्लीप एपनिया डिटेक्शन टूल, नींद के दौरान असामान्य बदलावों की जानकारी देने वाला वाइटल्स फ़ीचर, कार्डियोवैस्कुलर मॉनिटरिंग के लिए हार्ट हेल्थ स्कोर, ट्रेनिंग गाइडेंस के लिए डेली कार्डियो लोड, ओवरऑल फ़िज़िकल परफ़ॉर्मेंस के लिए फ़िटनेस इंडेक्स और असुरक्षित शोर के स्तर के बारे में यूज़र्स को चेतावनी देने वाला हियरिंग फ़ीचर शामिल हैं.

बैंड के विकल्प
Samsung दोनों घड़ियों के लिए नए बैंड कलेक्शन भी पेश कर रहा है. Ultra2 के विकल्पों में मरीन बैंड, पीकफॉर्म बैंड और ट्रेल बैंड शामिल हैं, जिन्हें मज़बूत और एथलेटिक इस्तेमाल के लिए डिज़ाइन किया गया है. Watch9 में स्पोर्ट्स बैंड, मिस्टी बैंड और फैब्रिक बैंड मिलते हैं, जो रोज़ाना के कम्फर्ट और स्टाइल को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं.

सब्सक्रिप्शन और सपोर्ट
दोनों में से कोई भी घड़ी खरीदने पर ग्राहकों को Strava का 60-दिन का फ़्री ट्रायल और iFIT का दो महीने का फ़्री ट्रायल मिलेगा. Samsung Care+ भी उपलब्ध है, जिसमें रिपेयर सपोर्ट और एक्सटेंडेड वारंटी कवरेज मिलता है. इसे अब One UI 9 पर चलने वाले Galaxy फ़ोन के ‘वारंटी और केयर’ मेन्यू से सीधे मैनेज किया जा सकता है.

You may have missed