May 18, 2026

News India Group

Daily News Of India

रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं का उमड़ा सैलाब, काबीना मंत्री गणेश जोशी को बांधी राखी।

मसूरी : काबीना मंत्री गणेश जोशी के रक्षाबंधन कार्यक्रम में महिलाओं का सैलाब उमड़ा। जिसमें हर जाति धर्म की महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी को राखी बांधी वहीं गणेश जोशी ने बहनों को उपहार दिए।
मसूरी के टाउन हाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, उत्तराखंड की सह प्रभारी व सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि जिस तरह से महिलाएं अपने भाई गणेश जोशी को राखी बांध कर सम्मान देती हैं वहीं गणेश जोशी भी उनके दुख सुख में हमेशा खडे़ रहते हैं यहीं उनकी ताकत है। उन्होंने कहा कि राखी का पर्व हमारे समाज का सबसे महत्वपूर्ण पर्व है।
इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि गत दिवस देहरादून में भी मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा बंधन कार्यक्रम किया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं की संख्या थी लेकिन मसूरी छोटा शहर है लेकिन यहां पर इतनी भीड़ होगी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। यह गणेश जोशी का प्यार व महिलाओं का आशीर्वाद है।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव नेहा जोशी ने मसूरी की बुआवों को राखी की बधाई दी व कहा कि उनका आशीर्वाद व प्यार विगत तीन चुनावों में मिला है और आगे भी मिलता रहेगा।


इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह मसूरी विधान सभा की बहनों का प्यार व आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि मसूरी से जब पहला चुनाव लड़ा था तब कहा था कि मसूरी मेरा परिवार है मै यहां बेटा व भाई बनकर सेवा करूंगा यहीं कारण है कि जनता का आशीर्वाद लगातार तीन बार मिला और संख्या बढ़ती गई। जबकि मेरे विरोधी कहते हैं कि गणेश जोशी छाते बांटता है लेकिन शायद उन्हें पता नहीं कि वह छाते नहीं प्यार बांटता है।
इस मौके भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने सभी बहनों को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि उनका प्यार व आशीर्वाद हमेशा इसी तरह मिलता रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया।
इस अवसर पर मंत्री की पत्नी निर्मला जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सतीश ढौंडियाल, बादल प्रकाश, अमित पंवार, मनोज खरोला, अरविंद सेमवाल, राकेश रावत, अमित भट्ट, कपिल मलिक, मदन मोहन शर्मा, सभासद गीता कुमाई, सरिता कोहली, सरिता पंवार, महिला मोर्चा महामंत्री सपना शर्मा, प्रदेश मंत्री वंदना बिष्ट, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना, अनीता पुंडीर, अनिता धनाई, पुष्पा पुंडीर, चंद्रकला सयाना, मीरा सुरियाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

मंत्री गणेश जोशी के रक्षा बंधन कार्यक्रम में मुस्लिम, ईसाई, सहित सभी धर्मो की महिलाओं ने राखी बांधी वहीं ब्रहम कुमारी प्रजापिता ईश्वरीविश्व विद्यालय की ओर से वर्षा व विनीता ने भी मंत्री जोशी को राखी बांधी। इस मौके पर लोक गायक मनोज सागर ने अपने गीतों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed