February 26, 2026

News India Group

Daily News Of India

क्षै​तिज आरक्षण की स्वीकृति मिलने पर उत्तराखंड आंदोलनकारियों ने सरकार का जताया आभार

1 min read
मसूरी–उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को सरकारी सेवा में दस प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण विधेयक को राज्यपाल की स्वीकृति मिलने पर आंदोलनकारियों ने खुशी जताई और सरकार का आभार जताया। वहीं आंदोलनकारियों ने मसूरी शहीद स्थल पर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्वाजंलि दी ।
शहीद स्थल पर राज्य आंदोलकारी मंच मसूरी द्वारा आयोजित बैठक में उत्तरांखड आंदोलकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती और सलाहकार केशव सकलानी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया । मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन नेगी ने कहा कि आंदोलनकारियों के लिए ऐतिहासिक दिन है। मंच ने 2013 से इस लडाई को लड रहा है, धरना, प्रदर्शन किया व घेराव किया, लेकिन पिछले सत्र में प्रदेश की धामी सरकार ने इसको पास किया व राज्यपाल को भेजा , राज्यपाल द्वारा स्वीकृति मिलने पर आंदोलनकारियों में खुशी है इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने आंदोलनकारियों की भावना को समझा। उन्होंने प्रवर समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल व समिति के सदस्यों का भी आभार व्यक्त किया। साथ ही मंत्री सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, भुवन कापड़ी, विनोद चमोली के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, उन्होंने कहा कि यह आरक्षण सभी आश्रितों को मिलेगा व इसका शीघ्र शासनादेश लागू किया जाए ।
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एवं मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में मसूरी के आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है , मसूरी में छह लोगों ने अपना बलिदान दिया है जिसकी बदौलत राज्य मिला है, कहा मसूरी आंदोलनकारी मंच ने देहरादून आंदोलनकारी मंच के संघर्ष का विशेष आभार व्यक्त किया जिसके लिए वह आभारी है वहीं शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा कि खटीमा व मसूरी से जो आंदोलन की जो ज्वाला भड़की उससे राज्य मिला। इसी कडी में जो क्षैतिज आरक्षण के लिए आंदोलन किया जिस पर रक्षा बंधन के दिन सरकार द्वारा तोहफा दिया इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल सहित जो इससे जुडे रहे उन सभी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। वहीं कहा कि आने वाले समय में राज्य हितो से जुडे मुददे जिसमें चिन्हीकरण, भू-कानून, मूल निवास, समान पेंशन, परिसीमन, लोकायुक्त के लिए संघर्ष करेंगे। कहा शहीदों के नाम पर राज्य की सड़कों के नाम रखें, पाठयक्रम में शामिल करें, छात्रवृत्ति शुरू करे व शहीदों के नाम पर मेले लगें इस पर भी कार्य किया जायेगा।
उत्तराखंड आंदोलनकारी मंच मसूरी के सरंक्षक प्रकाश उत्तराखंडी और अध्यक्ष देवी गोदियाल ने भी प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया व कहा कि 13 सालों से इसकी प्रतीक्षा थी। सभी आंदोलनकारी इस निर्णय से खुश हैं। इस मौके पर केशव नौटियाल, शूरवीर भंडारी, अनिल गोदियाल, प्रदीप भंडारी ने भी धन्यवाद सभा को संबोधित किया व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विजय रमोला , पूरण जुयाल, बिजेंद्र पुंडीर, सोबन सिंह पंवार, जगदीश भटट, गोविंद नौटियाल, नरेंद्र पडियार, राम किशन राही, संजय टम्टा, श्रीपति कंडारी सहित आंदोलनकारी मौजूद रहे।

More Stories

You may have missed