यमुनोत्री विधानसभा के उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी उतरे भाजपा नेता लक्ष्मण भंडारी के समर्थन में, पार्टी से टिकट की मांग।

अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहे हैं राजनैतिक गर्मी वैसे अपने तेजी का रूख कर रही है और नेताओं की दावेदारी में बढत देखने को मिल रही है।
खासकर यदि यमुनोत्री विधानसभा की बात करें तो यहां सबसे अधिक दावेदार भाजपा के खेमें हैं, यमुनोत्री विधानसभा में अब उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह भंडारी के समर्थन में भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिलाने को मोर्चा खोल दिया है, यमुनोत्री विधानसभा के केंद्र बिंदु ब्रह्मखाल में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक कर पार्टी से अपील की है कि राज्य आंदोलनकारियों के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भंडारी को यमुनोत्री विधानसभा से प्रत्याशी बनाया जाना जरूरी है।
आंदोलनकारी बतातें हैं कि सन् 2002, 2007 और 2012 में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे जबकि 2017 में मोदी लहर में भाजपा की वैतरणी पार हुई।अब आंलोनकरी दावा ठोक रहे हैं कि वह अपने समाज रिश्तेदारों क्षेत्र के साथ मिलकर लक्ष्मण सिंह भंडारी को विजयी बनाएंगे और टिकट न मिलने की स्थिति में भी निर्दलीय चुनाव लड़ा कर जीत हासिल करेंगे , बतातें हैं कि लक्ष्मण सिंह भंडारी बहुत ही ईमानदार समाजसेवी व पार्टी के प्रति निष्ठावान व्यक्ति हैं, क्षेत्र की तमाम मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्रियों तक जनता की आवाज पहुंचाने व कई मांगें पूरी करवाने में में सफल भी रहे हैं , भारतीय जनता पार्टी हमारी मांग को जनहित व पार्टी हित में गंभीरता से लेगी ऐसा विश्वास है।
अब यमुनोत्री में यह लडा़ई दिलचस्प हो गयी है और भाजपा के इस कद्दावर नेता का चुनाव लड़ना भी तय माना जा रहा है। भंडारी के नजदीकी सुत्र बतातें हैं कि यदि पार्टी ने उनकी बात नहीं मानी तो वह निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान भी कर सकतें हैं लेकिन अभी यह कयास है और यह देखना होगा की आखिर चुनावी समीकरण किस ओर अपना रूख करतें हैं।