मसूरी की पानी की समस्या का समाधान होने पर ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने आंदोलन किया स्थगित।
मसूरी : एनजीटी के आदेश के बाद मसूरी में उपजी पानी की समस्या का निदान भटटा क्यारकुली गांव, जल संस्थान, मसूरी टैंकर एसोसिएशन मसूरी के प्रयासों से निदान हो गया जिस पर मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन ने पत्रकार वार्ता कर जल संस्थान व ग्राम सभा क्यारकुली का विशेष धन्यवाद किया व घोषित आंदोलन समाप्त कर दिया है।
कुलड़ी स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद मसूरी झील का पानी बंद कर दिए जाने से मसूरी में पानी की समस्या हो गई थी व जिसका प्रभाव पर्यटन पर पड़ रहा था जिस पर एसोसिएशन ने क्रमवार आंदोलन की घोषणा की थी। लेकिन अब इसका हल निकल गया है और ग्राम सभा भटटा क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत एवं भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने भटटा क्यारकुली ग्राम सभा से तीन पानी के स्रोतों का जल संस्थान से परीक्षण करवाया जिनका पानी शुद्ध निकला जिसे पीने के काम में भी लाया जा सकता है। जिस पर जलसंस्थान के सहयोग से दो स्रोत क्यारकुली व एक स्रोत बांसाघाट में तैयार किया गया है जहां से पानी टैंकरों के माध्यम से लाया जा सकता है वहीं टैंकर वालों से भी वार्ता हो गई व उनकी समस्या का भी समाधान कर दिया गया है अब क्यारकुली व बांसाघाट से पानी लाया जा सकता है जिसका मामूली भुगतान ग्राम समाज को करना होगा व उसकी पर्ची जल संस्थान से जारी की जायेगी। इस समस्या के समाधान होने के बाद एसोसिएशन ने आंदोलन स्थगित कर दिया है। उन्होंने इसके लिए ग्राम सभा क्यारकुली की प्रधान कौशल्या रावत, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत व जल संसथान के सहायक अभियंता त्रेपन सिंह रावत का विशेष आभार व्यक्त किया है। वहीं जिन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया उन सभी संस्थाओं का भी आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि ग्राम क्यारकुली में दो स्रोत से प्रतिदिन 120 टैंकर व बांसाघाट से 60 टैंकर प्रतिदिन पानी सप्लाई किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पानी की समस्या व इससे होटल एसोसिएशन को पड़ रहे प्रभाव व पर्यटन को होने वाले नुकसान को देखते हुए इस समस्या का समाधान ग्राम सभा ने निकाल दिया है। इसका मामूली पैसा लिया जायेगा जो फिलिंग स्टेशन बनाये हैं उससे मात्र 10 प्रतिशत पानी लिया जायेगा बाकी पानी का प्रयोग गांव व जंगली जानवरों व अन्य के लिए उपयोग में लाया जायेगा। इस मौके पर जल संस्थान के सहायक अभियंता त्रेपन सिंह रावत ने कहा कि टैंकर रेगुलेशन के लिए जल संस्थान एक पालिसी बना रहा है ताकि इसमें किसी का अहित न हो। बांसाघाट में एक फिलिंग स्टेशन बना दिया गया है वहीं दो क्यारकुली में बनाये जा रहे हैं। इसमें टैंकरों की कैपिसिटी के हिसाब से शुल्क लिया जायेगा व पालिसी के अनुसार पर्ची काटी जायेगी इसमें यह शुल्क टैंकर वालों को नहीं देना होगा इसे होटल वाले देंगे। टैंकर वाले केवल भाड़ा लेंगे। होटल वालों के टैंकर बांसाघाट से पानी भरेंगे जबकि गांव के टैंकर क्यारकुली से पानी भरेंगे। इस मौके पर टेªडर्स एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, कांग्रेस नेता अमित गुप्ता, भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, सहित विभिन्न होटलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.