February 28, 2026

News India Group

Daily News Of India

गंगा दशहरे पर मां सुरकंडा में टिहरी गढवाल लंगर सेवा समिति चंडीगढ़ भंडारे का आयोजन करेगी।

मसूरी : टिहरी गढवाल लंगर सेवा समिति चंडीगढ़ आगामी 30 मई को गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष में मां सुरकंडा मंदिर मेले के अवसर पर कददूखाल मेें विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए समिति के कुंवर सिंह पुंडीर ने बताया कि टिहरी गढवाल लंगर सेवा समिति चंडीगढ़ हर वर्ष गंगा दशहरे पर विभिन्न धार्मिक स्थलों चंद्रबंदनी, कुंजापुरी, मां धारी देवी सहित अन्य स्थानों पर जाकर भंडारे का आयोजन करती है। इस बार मां सुरकंडा देवी में गंगा दशहरा पर्व ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर समिति के सदस्य भंडारे का आयोजन कर रहे हैं।

You may have missed