March 9, 2026

News India Group

Daily News Of India

प्रताप नगर जन कल्याण समिति ने घिंजा मनाया पर्व।

मसूरी : प्रताप नगर जन कल्याण समिति ने घिंजा पर्व मनाया व इस मौके पर 12 अनाजों से बनने वाले घिंजा पकवान को वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी।
कुलड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में प्रताप नगर जन कल्याण समिति ने घिंजा पर्व कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रताप नगर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने 12 अनाजों से बनने वाले घिंजा पकवान को काटा व सभी को बधाई देते हुए वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने सभी को बधाई दी व कहाकि उत्तरांखंड में इस पर्व को अपने तरीके से मनाया जाता है। यह पर्व मकर संक्राति के अवसर पर मनाया जाता है जिसमें 12 मोटे अनाज को पीसा जाता है व उसके बाद उसे स्टीम कर पकाया जाता है। नींबू के पत्तो के साथ स्टीम किया जाता है जिससे उसका स्वाद इसमें आ जाता है। यह घिंजा बहुत स्वादिष्ट होता है, जिसे वितरित किया जाता है। यह हमारी संस्कृति का प्रमुख पर्व है। उन्होंने कहाकि पहाड़ी अनाज स्वास्थ्य वर्धक होते हैैं व सरकार इस दिशा में यहां के मोटे अनाजों को बढावा दे रही है। उन्होंने कहाकि इसे उत्तराखंड के भोजन में परोसा जाना चाहिए ताकि इसका प्रचार प्रसार हो सके।

इस मौके पर समिति के सचिव मुलायम सिंह रावत, भगवान सिंह धनाई, भरत कुमाई, पवन थलवाल, प्रेम सिंह रावत, भरोसी रावत भगवान सिंह रावत, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

1 thought on “प्रताप नगर जन कल्याण समिति ने घिंजा मनाया पर्व।

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed