चुनावी गुणा भाग में उलझे राजनैतिक दल, अपना अपना जीत का दावा।

अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड राज्य में विधानसभा चुनाव का मतदान 14मार्च को शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराया गया। राज्य में 65.10के आसपास मतदान हुआ। जनपद उत्तरकाशी में 67.32के आसपास मतदान हुआ। बतादें उत्तरकाशी जनपद में तीन विधानसभा सीटें हैं और सबसे अधिक मतदान पुरोला विधानसभा में 68.51प्रतिशत रहा। इसके अलावा गंगोत्री में 66.54और यमुनोत्री में 65.10का मतदान हुआ। जनपद की पुरोला विधानसभा में कुल मतदाता 73788हैं और 48,506का मतदान हुआ।पुरोला विधानसभा में 6प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और भाजपा से दुर्गेश और कांग्रेस से मालचंद मुख्यतौर से आमने सामने हैं और दोनो दलों के बिच कांटे की टक्कर है। जनपद की यमुनोत्री विधानसभा में 75821मतदाता हैं और 50846का मतदान हुआ, विधानसभा के यमुना घाटी 18310का मतदान हुआ और गंगा घाटी में 32536का मतदान हुआ। यमुनोत्री विधानसभा से 8प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और भाजपा कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी के बिच में मुकाबला रोचक है। यमुनोत्री में फिलहाल अभी तीनों प्रत्याशी अपना जीत का दावा कर रहे हैं। सुबे की सबसे हाट सीट गंगोत्री में मुकाबला दिलचस्प है, जहां 66.54का मतदान हुआ, गंगोत्री में कुल 75821मतदाता हैं और 58हजार के आसपास का मतदान हुआ। गंगोत्री विधानसभा से 9प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और भाजपा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बिच यहां टक्कर मानी जा रही है। बतादें कि गंगोत्री विधानसभा का आजतक का मिथक है कि जिसका विधायक उसकी सरकार। अब यहां भाजपा के सुरेश चौहान और कांग्रेस के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण और आम आदमी पार्टी नेता अजय कोठियाल चुनाव मैदान में हैं। गंगोत्री विधानसभा से तीनों कद्दावर नेताओं ने अपना जीत का कर दिया है। भाजपा ने बताया की व 27हजार वोट गंगोत्री से प्राप्त कर रही का दावा कर जीत के करीब बता रही है और कांग्रेस प्रत्याशी सजवाण ने कल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक चुनाव समीकरण टटोलने के बाद पार्टी और अपनी जीत पक्की बताई। अब जनपद के तीनों सीटों के चुनावी समीकरण दिलचस्प हैं।अब देखना यह जरूर होगा कि जो भी नेता जीतेगा वह मामूली अंतर से जीतेगा,हांलाकि सभी प्रत्याशीयों के भाग्य ईवीएम में कैद है और 10मार्च को सभी प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला हो जायेगा।