March 2, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी उषा दास के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में किया सम्मानित।

मसूरी : उपजिला चिकित्सालय लंढौर में कार्यरत एएनएम उषा दास का लंबी सेवा के बाद सेवा निवृत्त होने पर आशा कार्यकर्ताओं ने विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया।
उपजिला चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ताओं ने एएनएम उषा दास के सेवा निवृत्त होने पर उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर आशा कार्यकर्ता अध्यक्ष बीना रावत ने कहा कि उषा दास ने 28 वर्षों तक उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा दी वहीं सरकार द्वारा संचालित प्रतिरक्षी करण, गर्भवती माताओं की योजनाओं, शिशु टीकाकरण, परिवार नियोजन, सहित सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सेवा की। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार ने उषा दास के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी व कहा कि उन्होंने हमेशा जन सेवा करने के साथ ही अपने व्यवहार से सभी की सेवा की। उन्होंने उनकी दीर्घायु की कामना की।

इस मौके पर संगीता भंडारी, सुनीता रावत, आशा अध्यक्ष बीना रावत, सुनीता तैलवाल, गुडडी देवी, प्रतिमा, संगीता लेखवार, सीमा, पुष्पा, लीला कंडारी, सुनीता डबराल आदि मौजूद रहे।

3 thoughts on “मसूरी – वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्मी उषा दास के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह में किया सम्मानित।

  1. Do you have a spam problem on this site; I also am a blogger, and I was wanting to know your situation; we have created some nice procedures and we are looking to exchange methods with other folks, why not shoot me an email if interested.

  2. I just could not depart your site prior to suggesting that I actually enjoyed the standard information a person provide for your visitors? Is going to be back often to check up on new posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed