February 7, 2026

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – BJP कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि।

मसूरी : भाजपा मसूरी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा के सभी कार्यक्रम स्थगित कर पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी गई।
भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ता शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र हुए और वहां से पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला जो मालरोड होते हुए शहीद स्थल तक गये व वहां पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने बताया कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जन्म दिवस सेवा पखवाड़ा भाजपा की ओर से चलाया जा रहा है। जिस पर भाजपा मसूरी मंडल ने सभी कार्यक्रम स्थगित कर पहाड़ की बेटी जिनकी हाल ही में ऋषिकेश में हत्या कर दी गई उसको श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च निकाला व शहीद स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि उनकी मौत से पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर है वहीं उनकी हत्या की भाजपा कड़ी निंदा करती है व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग करती है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी का मामला बड़ा संवेदनशील है भाजपा उनके परिवार के साथ खड़ी है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तत्काल बड़े कदम उठाये व एसआईटी का गठन किया ताकि अंकिता को शीध्र न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है वहीं होटलों व रिजोर्टो पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी के आउटर में भी कई ऐसे होटल व रिजोर्ट है जहां इनलीगल एक्टिविटी होती है उन पर भी प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना न घटे।

कैंडल मार्च में पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, सतीश ढौडियाल, पुष्पा पडियार, विजय बुटोला, राकेश रावत, अवतार कुकरेजा, सपना शर्मा, रमेश खंडूरी, विजय बिंदवाल, अभिलाष, राजश्री रावत, राधा आनंद, सुषमा रावत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

1 thought on “मसूरी – BJP कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी को कैंडल मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि।

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed