September 19, 2024

News India Group

Daily News Of India

मसूरी – देवप्रयाग से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मगन सिंह ने प्रवासियों के साथ की बैठक।

मसूरी : चुनाव आते ही नेताओं को अपनों की याद आने लगी है इसी कड़ी में देवप्रयाग विधान सभा के प्रवासी लोगो की एक बैठक हुई बैठक में मुख्य अतिथि देवप्रयाग के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवम देव प्रयाग विधान सभा प्रत्याशी मगन सिंह बिष्ट मौजूद रहे।
बैठक की अधक्षता उत्तराखंड पर्यटन एवं तीर्थाटन सरंक्षण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष कमल भंडारी ने की संचालन होटल एंड रेस्टोरेंट यूनियन के अध्यक्ष सोबन सिंह पंवार ने की। इस मौके पर देवप्रयाग विधानसभा से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मगन सिंह बिष्ट ने क्षेत्र वासियों को भरोसा दिया कि अगर वह जीते तो क्षेत्र का विकास किया जायेगा। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि देवप्रयाग विधान सभा का मूल निवासी एवम जनसंघर्षों का ईमानदार नेता मात्र मगन सिंह बिष्ट ही है बाकी नेताओं ने बाहर से आकर देवप्रयाग की जनता के साथ धोखा किया है। आज देवप्रयाग विधानसभा से जो भी विधायक रहे या पूर्व मंत्री रहे है सबने करोड़ो करोड़ रुपयों की संपत्ति बनाई है और अपने रिश्तेदारों को मालोमाल किया है। अब झूठ और धोखा बहुत हो गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी से मांग की गई है कि ईमानदार और मूल निवासी मगन सिंह बिष्ट को ही टिकट दे अन्यथा बीजेपी के प्रत्याशी की जमानत जब्त होना तय है। यह भी कहा गया कि शीघ्र ही मसूरी से सैकड़ों लोग मगन सिंह बिष्ट के समर्थन में देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र में जायेगे। बैठक में मजदूर संघ मसूरी के मंत्री गंभीर सिंह पंवार, संजय टम्टा, सौकार सिंह, शूरवीर लाल, अजय कुमार, धीरेंद्र लाल ,बलबीर भंडारी, भागमल लाल ,जितेंद्र केंतुरा , पूसू लाल , कमल पंवार, महिपाल पंवार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे। उसके बाद कमल भंडारी, सोबन सिंह पंवार, गंभीर सिंह पंवार ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि हम सभी शीघ्र ही क्षेत्र में जाकर मजबूती से काम करेगे बहुत जल्दी मलेथा, कीर्ति नगर में भव्य धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *