लॉज डलहौजी मसूरी शाखा ने 60 एकल महिलाओं को किया सम्मानित।
मसूरी : सामाजिक संस्था लॉज डलहौजी नंबर 10 ने महिला कल्याण योजना केतहत 60 एकल माताओं को गर्म वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि बीआरओ उत्तर भारत के रीजनल ग्रैंड लॉज मास्टर संजीव गांधी के हाथों एकल महिलाओं को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर परियोजना समन्वयक शैलेंद्र कर्णवाल ने सभी का स्वागत किया वहीं प्रमोद साहनी ने लॉज डलहौजी के सेवा कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर मुख्य अतिथि संजीव गांधी ने कहा कि संस्था पूरे देश में समाज की सेवा करती रहती है। संस्था का कार्य व्यक्तित्व विकास भी है। उन्होंने बताया कि उत्तर भारत में संस्था बडेे प्रोजेक्ट कर रही है। संस्था स्कूल भी चला रही है। वहीं मसूरी शाखा महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य तीन वर्षों से किया जा रहा है। उन्होंने कहाकि सस्था जो प्रोजेक्ट चलाती है उसमें किसी से सहयोग न लेकर अपने सदस्यों के सहयोग से सेवा कार्य करते हैं। कार्यक्रम के चैयरमैन शैलेंद्र कर्णवाल ने किया कि हर वर्ष सौ महिलाओं के लिए सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहाकि जिन महिलाओं के पति नहीं है उन महिलाओं को जो अपने बच्चों का लालन पालन कर रहे हैं उनको ंसम्मानित किया गया है। सम्मान में उनीसूट, स्वेटर व जुराब आदि हैं। इस मौके पर सवनीत बग्गा, प्रमोद साहनी, नीतिश मोहन अग्रवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, रणवीर सिंह, आलोक मेहरोत्रा, सुविा सब्बर वाल, मनमोहने कर्णवाल, विपुल मित्तल, अरूण खन्ना, विनेश संघल, नितिन गुप्ता, हरजीव दुग्गल आदि मौजूद रहे।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.