September 19, 2024

News India Group

Daily News Of India

यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, अलग थलग दिखा संगठन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : जनपद के यमुनोत्री और गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस का सम्मेलन अपने नये नेताओं को लेकर हुआ जिसमें कांग्रेस का जनपद का संगठन नदारद रहा। यमुनोत्री विधानसभा के चिन्यालीसौड़ में पार्टी में बीते दिनों शामिल हुये दीपक बिजल्वाण के आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री हरिश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पंहुचे और सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सीएम हरिश रावत ने प्रदेश की सरकार पर जमकर आरोप लगाया हरिश ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने कांग्रेस कार्यकाल की दर्जनों योजनाओं को बंद किया है जो राज्य की जनता के साथ धोखा है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का समर्थन किया और अध्यक्ष जिला पंचायत दीपक बिजल्वाण का खुलकर समर्थन किया बताया कि दीपक एक मजबूत युवा नेता हैं,तो उधर यमुना घाटी में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुये पूर्व विधायक मालचंद के समर्थन में भी लोग उत्साहित दिखे और नेता प्रतिपक्ष प्रितम चौहान ने पुरोला विधानसभा में कांग्रेस के जीत का दावा किया हांलाकि कांग्रेस के दुर्गेश लाल मौजूद नहीं रहे।


यमुनोत्री और पुरोला विधानसभा में प्रितम गुट और हरिश गुट के भीतर खेमेंबाजी नजर आई इधर दुर्गेश लाल और उधर संजय डोभाल।
यमुनोत्री विधानसभा में दीपक बिजल्वाण समर्थको की भीड़ खूब नजर आई लेकिन कांग्रेस का जिला संगठन नदारद रहा।
कांग्रेस के कार्यक्रम के मौके पर कांग्रेस नेत्री प्रभावती गौड़, पूर्व राज्य मंत्री घनानदं नौटियाल, प्रदीप गैरोला, भुपेश कुड़याल,मनीष राणा प्रदीप कैंतुरा, सहित तमाम कांग्रेसी और गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *