March 29, 2026

News India Group

Daily News Of India

Holi 2025: सीएम धामी ने खेली होली, उड़ा गुलाल; ढोल बजाकर खूब झूमे

मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम में अबीर गुलाल के साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों की लोक संस्कृति के रंग भी नजर आए। राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली और थारू जनजाति के छोलिया नृत्य ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोक कलाकारों संग होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ढोल, थाली व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता व समरसता को सुदृढ़ करता है। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन कार्यक्रम में अबीर गुलाल के साथ ही प्रदेश के सभी क्षेत्रों की लोक संस्कृति के रंग भी नजर आए। राठ क्षेत्र से आई सांस्कृतिक टोली और थारू जनजाति के छोलिया नृत्य ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी लोक कलाकारों संग होली के रंग में रंगे नजर आए। उन्होंने ढोल, थाली व अन्य पारंपरिक वाद्य यंत्र भी बजाए। उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है, जो समाज में सांस्कृतिक एकता व समरसता को सुदृढ़ करता है। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन सबके बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पत्नी गीता धामी के साथ होली के रंग में दिखे। उन्होंने उपस्थित सभी मेहमानों के साथ होली का तिलक किया और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और उसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और समाज में प्रेम, भाईचारे व शांति का संदेश दें। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई होली
देहरादून: भाजपा मुख्यालय में भी गुरुवार को धूमधाम से होली मनाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।

More Stories

You may have missed